फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने शिलान्यास करने से रोका

Tue, 26 Jan 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर थाना परिसर में सोमवार को शहीद स्मारक का शिलान्यास करने  पहुंचे सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू को भाजपा कार्यकर्ताओं के उग्र विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इसके चलते विधायक शहीद स्मारक का शिलान्यास नहीं कर पाए। इसके बाद एसडीएम व क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के  तहत गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विधायक थाना परिसर में शहीद स्मारक का शिलान्यास करने पहुंचे। इसकी भनक लगते ही भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा के साथ मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे।
विज्ञापन


भाजपा जनों का कहना रहा कि शहीद स्मारक का शिलान्यास सांसद महेंद्रनाथ पांडेय द्वारा मार्च 2015 से ही प्रस्तावित है। ऐसी  स्थिति में विधायक द्वारा इसका शिलान्यास करना गैरकानूनी ही नहीं बल्कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास है। इसलिए पार्टी इसका विरोध करती है।

जिला उपाध्यक्ष साधना सिंह ने  कहा कि विधायक ऐसा कर शहीदों के नाम पर भी राजनीतिक रोटी सेंकने से बाज नहीं आ रहे हैं।
दूसरी तरफ आयोजित सभा में विधायक मनोज सिंह ने कहा कि 16 अगस्त 1942 के अमर शहीद समूचे राष्ट्र के पूर्वज हैं। इनके स्मारक का शिलान्यास चाहे कोई भी दल,  व्यक्ति अथवा जनप्रतिनिधि करे, इससे फर्क नहीं पड़ता है।


भाजपा के  लोग क्षेत्रीय विकास को अवरुद्ध करना चाहते हैं। भाजपा न तो विकास कार्य करने देना चाहती है और न ही खुद करना चाहती है। इस दौरान मनोज सिंह काका,  राजेश यादव, संतोष यादव, लालचंद सिंह, दीनानाथ श्रीवास्तव, राममूर्ति सिंह,  बलवंत सिंह, जमील खां व नफीस अहमद गुड्डूू आदि लोगों ने भी विचार  व्यक्त किए। कायर्क्रम की अध्यक्षता स्वत्रतंता संग्राम सेनानी डा.  हवलदार सिंह व संचालन रामधनी यादव ने किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें