फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दूकान हटाने के लिए किया प्रदर्शन

Tue, 26 Jan 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की दूकान को हटाने की मांग को लेकर मुगलसराय क्षेत्र के परशुरामपुर गांव की महिलाओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं ने कहा कि गांव में विगत कई वर्ष से शराब की दूकान खुली है। यहां शराब पीकर आए दिन मारपीट व महिलाओं संग दुर्व्यवहार की घटनाएं होती रहती हैं। इससे गांव में अशांति व्याप्त है। 

इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि शराब की दूकान से असामाजिक तत्व वार्ड, रेलवे कालोनी में लोगों से मारपीट करते रहते हैं। साथ ही दूकान के पास ही स्कूल है, जहां प्रतिदिन स्कूल बच्चे व अभिभावक आते-जाते रहते हैं।
विज्ञापन


दूकान पर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जो महिलाओं व युवतियों पर फब्तियां कसते हैं और  मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। अभी कुछ ही दिन पूर्व शराब पीकर दो लोगों में मारपीट हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गयी थी। पहले भी इस तरह की घटना में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

कहा कि ग्रामवासियों की ओर से दूसरी जगह दूकान स्थानान्तरित करने की मांग की जा चुकी है। बावजूद इसके इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई। यदि शीघ्र दूकान को हटाया नहीं गया तो वे सभी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


 अंत में ग्रामीणों ने मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस अवसर पर फूलमति देवी, पुष्पा, बबली, शकुंतला, रीना, रिंकी, गायत्री, सरस्वती आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें