फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत

Thu, 26 Feb 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
अराजपत्रित पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन एवं पीआरडी संघ जिला इकाई की ओर से बुधवार को सदर ब्लाक परिसर में एक दिवसीय सम्मेलन हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव का जवानों ने मुख्यालय पर जोरदार स्वागत किया। 
विज्ञापन



इस अवसर पर बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि संगठन की बदौलत प्रदेश सरकार ने हमारी सात सूत्रीय मांगों में चार मांगों पर जल्द ही विचार करने जा रही है। हम सभी को अपने हक और अधिकार के लिए संगठित रहने की जरूरत है। कहा कि पीआरडी जवानों को नियमित रोजगार देने के लिए सरकार जल्द ही घोषणा करने वाली है।

 पुलिस और पीएसी के जवानों के स्थानांतरण को गृह जनपद की सीमा से दूर न किए जाने पर भी विचार कर रही है। इसके अलावा वेतन विसंगतियों को दूर करने के साथ ही पुलिस इंसपेक्टरों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा देने की बात सरकार मानने जा रही है।
विज्ञापन


 इसके लिए हमारे जवानों को संयम के साथ सरकार के फैसले का इंतजार करना होगा। अगर सरकार अपनी मांगों से मुकरती है, तो हम सभी जवान एक साथ मिलकर प्रदेश में बड़े आंदोलन के लिए बाध्य हाेंग। इस अवसर पर रामगहन यादव, राजकुमार, सुनील तिवारी, संजय यादव, सुनीता, अलाउद्दीन, वंश नारायण दूबे आदि उपस्थित रहे। संचालन रमाशंकर राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें