फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आगमन के मद्देनजर तैयारी

Wed, 16 Dec 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कायाकल्प की योजना भी बनने लगी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निरीक्षण के संभावना को देखते हुए अस्पताल की साफ  सफाई तेज हो गई है। दर्जनों सफाई कर्मी यहां दिन रात लगे हुए हैं।


मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर पिछले दिनों क्षेत्रीय विधायक, सीडीओ, सीएमओ आदि ने बैठक के बाद सीएचसी की स्थिति सुधारने की बात कही थी।
यही नहीं अधिकारियों ने सीएचसी का निरीक्षण भी किया था। इसके बाद साफ सफाई का निर्देश दिया था। इस आदेश के बाद मंगलवार से अस्पताल परिसर में साफ सफाई शुरू हो गई है।

अस्पताल में पचास की संख्या में एकत्र सफाईकर्मियों ने साफ सफाई की। एडीओ पंचायत सुरेश यादव के निर्देश पर न्याय पंचायत नेदिलपुर और  शांतिपुर तोरवा के ढाई दर्जन सफाई कर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन



इसी तरह समीप में  स्थित पशु चिकित्सालय में  न्याय पंचायत प्रेमाश्रयपुर एवं हेतमपुर के दो दर्जन सफाई कर्मी घास- फूस,  झाड़ झंखार को काटने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


यही नहीं सामुदायिक स्वास्थ केंद्र और पशु चिकित्सालय की साफ  सफाई एवं रंग रोगन का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है। इन तैयारियों से अनुमान लगाया जा  रहा है कि माधोपुर मेडिकल कालेज के ओ पी डी का कार्य धानापुर स्वास्थ  केन्द्र से ही संचालित किया जायेगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें