फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे व्यापारी

Wed, 16 Dec 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित जीएसटी बिल में सुधार के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को सड़क पर उतरा।
विज्ञापन


व्यापारियों ने जीएसटी बिल का पुतला लेकर जुलूस निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वीआईपी गेट पर पहुंच कर पुतला दहन किया। चेतावनी दी कि यदि बिल में अपेक्षित सुविधा नहीं मिली तो व्यापारी आंदोलन करेंगे।
इसके पूर्व व्यापारी नगर पालिका पार्क चौराहा स्थित कैंप कार्यालय से जुलूस निकाला।

 इसके पूर्व हुई सभा में प्रदेशीय संगठन मंत्री राजकुमार जायसवाल, जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि, नगर अध्यक्ष मंसूर आलम आदि ने जीएसटी बिल की खामियां एक एक कर गिनाई।
विज्ञापन


व्यापारियों ने जीएसटी बिल में सिंगल खिड़की (विंडो) की सुविधा देने की मांग की ताकि व्यापारी एक बार में ही जीएसटी बिल अदा कर सकें।

यही नीं आनलाइन बिल जमा करने की सुविधा देने के साथ मैनुअली भी बिल जमा करने की सुविधा की मांग की। कहा कि सरकाद व्यापारियों की इमानदार मानते हुए अधिकारियों के अनावश्यक दबाव पर रोक लगाया जाए। कहा कि सरकारी अधिकारी द्वारा व्यापारियों का शोषण होगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


व्यापारियों ने जीएसटी बिल को लचीला अज्ञैर व्यापारी हित में बनाने की मांग की। कहा कि व्यापारी हित में कानून होने पर ही व्यापारी निर्भय होकर व्यापार कर सकेंगे और सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी।

कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़ कर व्यापारियों और व्यापारी नेताओं से वार्ता करनी चाहिए। सभा के बाद में व्यापारी जीएसटी बिल के प्रतीक पुतला लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जीटी रोड स्थित वीआईपी गेट पहुंचे और पुतले का दहन किया।
विज्ञापन


 सभा और पुतला दहन में गोविंद, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, शिवजी, जयप्रकाश, मनोज शर्मा, माजिद, परवेज, अजय शर्मा, भरत अग्रहरि, रामनरायन जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, केदारनाथ जायसवाल, अरुण कुमार आर्य, विनोद अग्रहरि, अनिल कुमार, इश्तियाक अहमद, बृजेश गुप्ता, अंकित जायसवाल, कल्लू, दयाराम, गौरव जायसवाल, राहुल, अशोक, सिद्धार्थ, पीके जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

संचालन मंगल जायसवाल उर्फ मुकेश ने धन्यवाद ज्ञापन अशोक जायसवाल ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें