पड़ाव पर पं.दीनदयाल स्मारक स्थल का निरीक्षण करते मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल।
- फोटो : CHANDAULI
चंदौली। भाजपा जिला इकाई की बैठक बुधवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें जनपद दौरे पर 16 फरवरी को आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर आयोजित सभा के सफलता की रणनीत बनाई गई। जहां केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय व काशी प्रांत अध्यक्ष महेंद्र चंद्र श्रीवास्तव कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 16 फरवरी को पड़ाव पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कहा कि सबके मिलकर प्रयास करना चाहिए कि यह आयोजन पूर्ण सफल हो जाए। अभिमन्यु सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मुख्यालय सहित आसपास के गंवई इलाकों में बड़े पैमाने पर जुलूस, मार्च व जनसम्पर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय ने कहा कि संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सम्पर्क, मशाल जुलूस व आमंत्रण पत्र के साथ जनता के बीच संदेश लेकर जाना होगा। इस दौरान विधायक शारदा प्रसाद, साधना सिंह, शशिशंकर सिंह, शमशेर सिंह, संतोष खरवार, विरेंद्र जायसवाल, चंद्रशेखर पासवान, उमाशंकर सिंह, रविंद्रनाथ, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विजय मौर्या, ओमप्रकाश सिंह, दिलीप सोनकर, राकेश तिवारी, अमित कुमार रहे। संचालन काशी नाथ सिंह व धन्यवाद ज्ञापन हरवंश उपाध्याय ने किया।