फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानायक व उनके परिजनों के लिए की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। कोरोना से पीड़ित सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके परिजनों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को सामाजिक संस्था रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की ओर से इमिलिया स्थित ब्रह्मबाबा मंदिर में सुंदरकांड का पाठ और हवन पूजन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

समिति के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू ने कहा कि जब कोरोना महामारी ने देश में दस्तक दी तब महानायक अमिताभ बच्चन ने लोगों को महामारी से बचने के लिए जागरूक किया। ऐसा महान व्यक्तित्व जब स्वयं सपरिवार कोरोना जैसे महामारी की गिरफ्त में आ गया है तो लोगों की नैतिक जिम्मेदारी होती है कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें। कहा कि ‘है कौन ऐसी विघ्न जग में टिक सके वीर नर के मन में, खम ठोंक ठेलता है जब नर, पर्वत के जाते पांव उखड़। मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है।’ इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, अरविंद पांडेय, लल्लन बिंद, लवकुश सिंह, शिवाजी सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें