पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे के पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने सोमवार को पीडीडीयू जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान आरपीएफ पोस्ट और चाइल्ड लाइन पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जवानों को कोरोना से सुरक्षित रहने की सीख दी।
कोरोना वायरस संक्रमण के बाद 25 मार्च को देेश में लागू लॉकडाउन के दौरान यात्री ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। एक जून से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में आरपीएफ के जवानों के कोरोना से संक्रमित होने की आशंका है। सोमवार को दोपहर में स्टेशन पहुंचे आशीष मिश्र ने जवानों से वार्ता की और सुरक्षा के साथ ड्यूटी का आह्वान किया। आरपीएफ के एसआई और कांस्टेबलों के साथ बैठक कर उन्होंने यात्री सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। इस दौरान अपनी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने चाइल्ड लाइन कार्यालय पर पहुंच कर भी स्थिति को देखा। उन्होंने रेलवे चाइल्ड लाइन के कार्यों की समीक्षा की और कोरोना काल में काम करने पर उत्साह वर्धन किया। इस दौरान निरीक्षक निरीक्षक संजीव कुमार सहित अन्य रहे।