फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्य प्राणी सप्ताह पर निकाली प्रभात फेरी, लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। काशी वन्य जीव प्रभाग की ओर से शनिवार को वन्य प्राणी सप्ताह के तहत प्राथमिक विद्यालय सरेसर के बच्चों ने प्रभात फेेरी निकाली। इसके माध्यम से लोगों को वन्य जीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कहा कि जीवन चक्र के लिए वन्य प्राणियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

सुबह प्राथमिक विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों ने जीवों का न करें संहार, धरती मां की यही पुकार, हमने वह ठाना है जीवों को बचाना है आदि स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए चले। प्रभात फरी को डिप्टी वन रेंजर रविंद्र सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर रविंद्र सोनकर ने बताया कि प्रति वर्ष एक से सात अक्तूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वन्य जीवों की महत्ता लोगों को समझाना है। कहा कि जीवन चक्र के लिए वनों का जितना महत्व है, उतना ही महत्व वन्य प्राणियों का है। हम सभी को वन्य जीवों की रक्षा करनी चाहिए। इस मौके पर डिप्टी रेंजर एसएन उपाध्याय, क्षेत्रीय वन रेंजर मुगलसराय जीपी राम, वनरक्षक प्रदीप कुमार, प्रधानाध्यापक आवनीश कुमार यादव, संजीव यादव, अरुणालता, किरन कुमारी, मनीषा सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें