फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 33 हजार वोल्ट के लाइन पर पेड़ गिरने से 100 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
कंदवा के बरूइन में 33 हजार केवीए लाइन पर गिरा पेड़। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
कंदवा। गाजीपुर के जमानिया उपकेंद्र से अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार वोल्ट के मुख्य लाइन पर मंगलवार को सुबह बरूइन गांव के पास पेड़ गिर गया। इससे अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब सात घंटे बाद पेड़ हटाकर आपूर्ति बहाल की जा सकी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र की मुख्य आपूर्ति गाजीपुर जिले के जमानिया विद्युत उपकेंद्र से होती है। यहां से ककरैत, असना, डेढ़गांवा, रेरुआ, धीना, अमड़ा, जेवरियाबाद, विश्व बैंक, बरहनी और राइस मिल फीडर संचालित होते हैं।
विज्ञापन

इन फीडरों से करीब 100 गांवों के अलावा 70 राजकीय नलकूप, सैकड़ों निजी नलकूप, सरकारी और निजी प्रतिष्ठान, दर्जनों मोबाइल टावर व राइस मिल को बिजली मिलती है।
मंगलवार सुबह करीब सात बजे जमानिया से अमड़ा आने वाली 33 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन के तार पर बरूइन गांव के पास अचानक पुराना सूखा पेड़ गिर गया। पेड़ गिरते ही मुख्य लाइन में ब्रेकडाउन हो गया और अमड़ा उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इससे उपकेंद्र से संचालित सभी फीडरों से जुड़े गांवों और नलकूपों की बिजली गुल हो गई। बिजली निगम के कर्मचारियों ने लाइन पर गिरे पेड़ को काटकर हटाया और तारों की मरम्मत की। इसके बाद दोपहर दो बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

इस संबंध में अमड़ा उपकेंद्र के जेई जवाहर सिंह ने बताया कि बरूइन के पास 33 हजार वोल्ट की लाइन पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। पेड़ को हटवाकर लाइन को दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें