फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सर्दी में बनीं 15 सड़कें नहीं झेल सकीं बारिश फिर बन गए गहरे गड्ढे, गिट्टियां तक उखड़ीं

विज्ञापन
टांडाकला के मजिदहा चौराहे जाना वाला क्षतिग्रस्त मार्ग। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मानसून की बारिश ने सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की गुणवत्ता की पोले खोल दी है। बारिश शुरू होते ही जिले की 15 से ज्यादा सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

छह महीने पहले जाड़े के मौसम में सड़कों की ऊपरी परत उखड़ गई है और गिट्टियां सड़क पर फैल गई हैं। गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को इनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में इन मार्गों पर आवागमन जोखिम भरा हो गया है।
इनमें कई ऐसी सड़कें हैं, जिन्हें पिछले छह माह पहले लोक निर्माण विभाग के निर्माण एवं प्रांतीय खंड, सिंचाई, पीएमजीएसवाई समेत अन्य विभागों की ओर से लाखों रुपये खर्च कर मरम्मत कराई गई थी।
विज्ञापन

बरसात के साथ ही कई सड़कों पर बिछाया गया कोलतार उखड़ने लगा और गिट्टियां अलग होकर फैल गईं। इससे सवाल उठ रहा है कि आखिर सड़क निर्माण और मरम्मत में मानकों का कितना पालन किया गया।

टांडाकला के मजिदहा चौराहे जाना वाला क्षतिग्रस्त मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें