फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी आने से सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। जागेश्वरनाथ विद्युत उपकेंद्र पर लगे दस एमवीए ट्रांसफार्मर में बृहस्पतिवार की भोर चार बजे अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इससे उपकेंद्र से जुड़े पांच फीडरों के करीब सौ गांवों की बिजली ठप हो गई। जानकारी होने के बाद पहुंचे उपखंड अधिकारी अनिल सिंह कर्मियों के साथ खराबी दूर करने में जुट गए लेकिन 14 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बंद होने के चलते लोगों के सामने पेयजल की किल्लत खड़ी हो गई। जागेश्वरनाथ धाम स्थित 33 व 11 हजार वोल्ट केवी विद्युत उपकेंद्र पर लगे 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर में अचानक एचडी केबल का लीड भ्रष्ट हो गया। इससे सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। उपकेंद्र से जुड़े नेवाजगंज, शिकारगंज, अमरा दक्षिणी, सिकंदरपुर व बैरी फीडर से की जाने वाली विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य आरंभ कर दिया है लेकिन लगभग 14 घंटे से आपूर्ति ठप है। इससे उपभोक्ताओं के सामने पेयजल सहित अन्य समस्याएं खड़ी हो गई हैं। जानकारी होते ही उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता प्रमोद शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों के साथ खराबी दूर करने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। इससे अभी भी ये गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें