फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की रोपाई के सीजन में बिजली की कटौती बर्दाश्त नहीं : वीरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। धान रोपाई के दौरान किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने और आम उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर सांसद वीरेंद्र सिंह ने बुधवार को बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता मौजूद रहे। सांसद ने स्पष्ट कहा कि किसानों और गरीब उपभोक्ताओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सांसद ने कहा कि धान रोपाई का यह समय किसानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसे में कृषि फीडरों पर बिजली कटौती न्यूनतम रखी जाए और सिंचाई के लिए पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि ट्यूबवेल और पंपिंग सेट बिना किसी बाधा के संचालित हो सकें।
विज्ञापन

बैठक में सांसद ने गरीब परिवारों के एक ही मकान पर एक ही व्यक्ति के नाम से दो, तीन या चार बिजली कनेक्शन दर्ज होने और अलग-अलग बिल जारी होने का मामला भी उठाया। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों की जांच कर रिकॉर्ड दुरुस्त करने तथा पात्र उपभोक्ताओं को राहत देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के कई गांवों और मजरों में आज भी पात्र परिवार बिजली कनेक्शन से वंचित हैं। ऐसे सभी परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें