फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव सेमीफाइनल : रामकिशुन

Fri, 09 Oct 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के नईबाजार स्थित दुर्गा मैदान में गुरुवार को सपा की तरफ से दलित, अति पिछड़े और गरीबों की महापंचायत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में जिला पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के समर्थन में आह्वान किया गया। 

इस दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने महापंचायत में कहा कि हर दल यह जिला पंचायत चुनाव को सेमीफाइनल की तरह लड़ रहा है। इसलिए क्षेत्र की जनता उसी प्रत्याशी को अपना वोट दें जो उनकी वादों पर खरा उतर सकें।


उन्होंने कहा कि चुनाव अच्छे जनप्रतिनिधि को चुनने के लिए होता है। चुनाव में किसी भी वोटर को अपने वोट को नहीं बेंचना चाहिए। अगर एक बार अपने वोट को जो चंद पैसों के बेच देता है।
विज्ञापन


 वह पांच साल तक अपने भविष्य को अंधेरे में डाल देता है।

अगर दो कदम आप चलोगे तो सपा दस कदम चलेगी। इस दौरान पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने जो लोकसभा चुनाव में वादे किए थे। उसे पूरा नहीं कर सकी गरीबों को निशुल्क बैंक खाते खोलने का झांसा देकर बाद में पांच और एक हजार रुपये ऐंठने का काम किया है।

 उन्होंने कहा कि चुनाव के समय लोग गांवों में सोलर लाइटें व हैंडपम्प लगाने का काम कर रहे हैं। अपने निजी स्वार्थ के लिए खजाना खोल दिया है।


महापंचायत में समाजवादी पार्टी ने अपना समर्थन सकलडीहा सेक्टर नंबर पांच के प्रत्याशी महेंद्र राजभर की पत्नी अनीता राजभर व बरहनी सेक्टर नम्बर दो रमेश यादव व बरहनी के ही चार के प्रत्याशी रामउजागिर गोड़ को समर्थन किया।

सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने मंच से तीनों प्रत्याशियों का समर्थन पार्टी के साथ देने की घोषणा किया। महापंचायत में गायक कलाकारों ने पार्टी व चुनावी गीत गाकर जनता के मन को खूब बहलाया।
विज्ञापन


 इस दौरान राणा सिंह पटेल,अशोक यादव, नफीस अहमद गुडृ, चन्द्रशेखर यादव, बाबूलाल यादव, श्यामनरायण राजभर, केशव राजभर, गोपाल राजभर, आरके राजभर, कमलेश यादव व जोखू सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। संचालन गुलाब चंद गोड़ ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें