फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गुंडा चौकी इंचार्ज..., दुकान में घुस व्यापारी को पीटा, घसीटकर ले गया थाने; मुफ्त की पनीर मांग रहा था मनबढ़

Sat, 29 Mar 2025 08:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

चंदाैली के इलिया चाैकी इंचार्ज के खिलाफ व्यापारियों में काफी नाराजगी है। आरोप है कि वह दुकानदार से मुफ्त की पनीर मांग रहा था। न देने पर पहले तो पीटा उसके बाद घसीटते हुए थाने ले गया। इस पर व्यापारियों ने चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
व्यापारियों को समझाने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा में खोवा पनीर के व्यवसाई द्वारा चौकी इंचार्ज को पनीर ना देना महंगा पड़ गया। पनीर ना मिलने से बौखलाए चौकी इंचार्ज सूरज सिंह ने शनिवार की शाम व्यवसाई मुकेश यादव को मारते-पीटते, घसीटते हुए थाना ले गए।

विज्ञापन




चौकी इंचार्ज की तानाशाही से बौखलाएं व्यापारियों ने लेवा इलिया मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। चौकी इंचार्ज के निलंबन की मांग पर अड़े रहे। लगभग 45 मिनट तक चले चक्काजाम के बाद मौके पर आए थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने व्यापारियों को समझाकर चौकी इंचार्ज को 24 घंटा के अंदर हटाए जाने का आश्वासन देकर चक्का जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


खोवा पनीर का व्यवसाई मुकेश यादव शाम के वक्त अपनी दुकान पर था। इसी वक्त चौकी इंचार्ज सूरज सिंह दुकान पर पहुंचा और पनीर का मांग किया। दुकानदार ने पनीर दिया लेकिन उसका पैसा चौकी इंचार्ज ने नहीं दिया गया। मामला तब बिगड़ गया जब चौकी इंचाज और पनीर मांगने मांगने लगा।

विज्ञापन

व्यापारियों ने की कार्रवाई की मांग

व्यवसाई ने पनीर देने से इनकार कर दिया। इस पर चौकी इंचार्ज ने पहले उसे समझाने की धमकी दी। बावजूद दुकानदार ने पनीर नहीं दिया तो उसे दुकान से मारते-पीटते, घसीटते हुए गली से सड़क पर ले आया और गाड़ी में बिठाकर थाना ले गया।

चौकी इंचार्ज सूरज सिंह की तानाशाही देख व्यापारी लाम बंद हो गए और लेवा इलिया मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस की तानाशाही के विरोध में नारे लगाते हुए चौकी इंचार्ज के निलंबित की मांग करने लगे। 

थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और व्यापारियों को समझाकर 24 घंटे के अंदर चौकी इंचार्ज को हटाए जाने का आश्वासन देकर चक्का जाम समाप्त कराया। चक्का जाम के दौरान व्यापारी संतोष सिंह, अरविंद केसरी, अशोक केसरी, राकेश शर्मा सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें