फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News : नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस सैयदराजा नेशनल हाइवे पर सवा तीन घंटे रोका, माहौल गर्म

Sun, 09 Mar 2025 07:10 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

खबर चंदौली से है और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को सैयदराजा हाइवे पर रोक दिया गया। सांसद से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि मुझे मालूम नहीं कि ऐसा क्यों किया जा रहा है। समर्थकों की भीड़ बढ़ी और जब नाराजगी व्यक्त की गई तब सवा तीन घंटे बाद इन्हें जाने दिया गया।
विज्ञापन
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद को बिहार और उत्तर प्रदेश के बार्डर पर सैयदराजा में चंदौली पुलिस ने रोक दिया। एएसपी, एसडीएम, सीओ सहित दो थाने की फोर्स हाईवे पर मौजूद रही। चंद्रशेखर बिहार के कैमूर में आयोजित एक कार्यक्रम से कार से लखनऊ जा रहे थे। सैयदराजा में हाईवे पर उनकी कार रोक दी गई।

विज्ञापन


करीब सवा तीन घंटे बाद उनको जाने दिया गया।  आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रविवार को बिहार राज्य के कैमूर जिले के कुड़ारी गांव में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने के बाद शाम तीन बजे के करीब नेशनल हाईवे से लखनऊ जा रहे थे।

जैसे ही वे बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर सैयदराजा में प्रवेश किए यहां पहले से मौजूद चंदौली पुलिस ने उनके कार को रोक दिया। एसडीएम सुरेंद्र सिंह, जॉइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह, एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह समेत 2 सीओ कई थानों की फोर्स वहां मौजूद रही। करीब दो घंटे तक वे बार-बार पूछते रहे कि मुझे क्यों रोका गया है।
विज्ञापन


लेकिन आरोप था कि किसी अधिकारी ने कोई कारण नहीं बताई। बात में करीब सवा छह बजे उनको जाने दिया गया। वहीं इस मामले में एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि लखनऊ में सोमवार को उनका कार्यक्रम था। उसको लेकर लाइन आर्डर न बिगड़े इस वजह से उन्हें रोका गया था। करीब सवा तीन घंटे बाद जाने दिया गया है।

बोले चंद्रशेखर दबाओगे तो 2027 में इतने विधायक बनेंगे कि गिनती कम पड़ जाएगी
 चंदौली बार्डर पर रोके जाने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने योगी सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मुझे नहीं है पता कि मुझे यहां क्यो रोका गया, पूछने पर अधिकारी भी कुछ नहीं बता रहे है ?

मैं लखनऊ की तरफ जा रहा था लेकिन बिना कारण बताए बिना नोटिस के भारी फोर्स लगाकर रोक दिया गया। इस सरकार में गुंडा गर्दी बढ़ गयी है। किसी को कही भी रोका जा सकता है। कहा कि जिसे जितना दबाओगे वो उतना बढ़ जाएगा। इस बार दबाया गया आजाद समाज पार्टी का एक सांसद बना और दबाओगे तो 2027 में इतने विधायक बनेंगे की गिनती कम पड़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें