फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: होली से पहले ही हाेलिका में लगाई आग, लोगों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। तेनुवट गांव में होली से पहले ही शुक्रवार की रात होलिका में अराजक तत्वों ने आग लगा दिया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। होलिका में आग लगने की सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाने में जुट गए। हालांकि तब तक होलिका जल चुकी थी।
विज्ञापन

तेनुवट गांव में होलिका की स्थापना की गई थी। जहां शुक्रवार को आधी रात के बाद अराजक तत्वों ने आग लगा दिया। शनिवार को सुबह लोग उठे तो होलिका से धुआं निकल रहा था। जिसे देख ग्रामीण आग बुझाने में जुग गए। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब के नशे में द्वेष के कारण होलिका में आग लगाई गई है। कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया है कि तेनुवट गांव में स्थापित होलिका को किसी अराजक तत्व ने जला दिया है। मामले की जांच की जा रही है। होलिका को फिर से स्थापित करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें