फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली..., होली के दिन बालिका को घर से उठा ले गया था खेत में; जानें मामला

Sun, 16 Mar 2025 08:33 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

सदर कोतवाली पुलिस काे सूचना मिली थी कि बालिका से दुष्कर्म का आरोपी अपने घर पहुंचने वाला है। अपना सामान लेकर वह कहीं भागने की फिराक में है। इससे पहले पुलिस पहुंच गई और मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के सदर कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने भागने के दौरान पैर में गोली मारी और धर दबोचा। एसपी आदित्य लांघे के इस सख्त कदम की सराहना हो रही है और इसे अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन




सदर कोतवाली के सुभाष सोनकर ग्राम बिसौरी अपने घर से सामान लेकर कहीं भागने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस को उसकी सूचना मिली। पुलिस ने उसे नवही के पास घेर लिया और पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


आरोपी ने होली के दिन नशे की हालत में एक बालिका के साथ पास के घर के पास खेत में ले जाकर बालिका से दुष्कर्म किया था। घटना से नाराज ग्रामीणों ने  पीड़िता के साथ सड़क जाम कर दिया था। 
विज्ञापन


पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी प्रकार जाम को समाप्त कराया और इसे एसपी ने गंभीरता से लेते हुए चार सदस्य आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की थी। टीम ने रात्रि में ही सफलता अर्जित किया और उक्त हिस्ट्रीशीटर और दुष्कर्म के आरोपी को रात्रि में ही 9 में के पास मुठभेड़ में पैर में गोली मार कर दबोच लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें