फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने डाक पार्सल वाहन से 32 लाख की शराब बरामद की

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की शाम चंदरखा गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक डीसीएम ट्रक से 32 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया। पुलिस की निगाह से बचने के लिए तस्करों ने गाड़ी को लाल रंग से रंगकर उस पर भारतीय डाक विभाग लिखकर पार्सल वाहन का रूप दे दिया था। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन

सीओ सदर अनिल कुमार राय ने बताया कि अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह मय फोर्स क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि भारतीय डाक विभाग के फर्जी लोगो बनाकर पार्सल वैन में भारी मात्रा में शराब भरकर कुछ लोग बिहार की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने चंदरखा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। जब पुलिस ने उक्तपार्सल वैन को रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन समेत भागने लगा। जिस पर पुलिस ने उसका पीछा करके पकड़ लिया। जब पार्सल वैन की जांच की गई तो उसमे ंहरियाणा निर्मित 215 पेटी शराब मिली। साथ ही तस्करी के आरोप में दो लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचा व कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार तस्करी के आरोप में पकड़े गये आरोपी हरियाणा प्रदेश के हिसार जिले के हिसार थानाक्षेत्र के खरडालीपुर निवासी मनोज कुमार व संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीओ सदर ने बरामद शराब की कीमत 32 लाख रुपये बतायी है। इस दौरान टीम में जफरपुरवा पुलिस चौकी प्रभारी एसआई सुनील मिश्रा, महमूद आलम, नंदकिशोर, कृपाशंकर, बेचन सिंह, मनीष कुमार, प्रमोद सिंह, जयप्रकाश, छोटेलाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें