फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी आरोपी फरार, सिपाही और होमगार्ड निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी के मामले में सिपाही और होमगार्ड निलंबित, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

शहाबगंज पीएचसी पर मेडिकल परीक्षण के दौरान भागा
इलिया। थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में कक्षा तीन की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोपी ?शनिवार की शाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज में मेडिकल कराने के दौरान पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होते पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी आरोपी युवक की तलाश में जुट गए है। वहीं गांव में घटना के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इधर लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियाल ने एक सिपाही और होमगार्ड को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

इलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी सद्दाम (22) शनिवार की सुबह गांव की ही सात वर्षीय कक्षा तीन की छात्रा को बहला फुसलाकर खंडहरनुुमा घर में ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। जिसपर छात्रा चिखने-?चिल्लाने लगी। लड़की की चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण खंडहर की ओर जाने लगे। ग्रामीणों को खंडहर की ओर आता देख सद्दाम मौके से फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना छात्रा के परिवार वालों को दी। बाद में पीड़िता के परिवार वालों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे इलिया थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी युवक को पकड़कर थाने ले आए। पीड़िता के परिवार वालों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इसके बाद थाना प्रभारी ने कांस्टेबल राम सिंह और एक होमगार्ड के साथ आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए शहाबगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया। इस दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियाल ने बताया कि लापरवाह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर मुकदमा कराया जा रहा है। साथ ही फरार आरोपी को पुलिस कस्टडी से भागने के मामले में एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें