सवाल: यदि सुनसान स्थान पर खतरा महसूस हो, पास में मोबाइल न हो, आस पास पुलिस न हो तो क्या करें। स्नेहा चौरसिया
जवाब: यदि आपको लगता है कि कोई आपका पीछा कर रहा है। समीप में काेई पुलिस चौकी अथवा थाना नहीं है तो हमेशा तेज कदमों से आबादी वाले इलाके में पहुंचे। भीड़ में छेड़छाड़ की कोई हिम्मत नहीं करेगा और यदि करेगा तो लोग आपकी सहायता करें।
सवाल: मोबाइल पर फेक काल आ रहा है, इसका पता कैसे चलेगा। नेहा सोनकर
जवाब : यदि कोई फेक काल करता है तो आपके किसी रिश्तेदार अथवा परिचित के नंबर से और उसकी आवाज में बात होती है। यदि कोई किसी अपने के दुर्घटना आदि की बात करता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। फोन करने वाले से नाम पूछे और इसके बाद जिसके दुर्घटना की बात कहीं जा रही है, उसके फोन पर कॉल करें। इससे पता चल जाएगा।
सवाल: यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड हो जाए तो कहां शिकायत करें। सूर्यांश सोनी
जवाब: साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल निशुल्क नंबर 1930 पर शिकायत करना चाहिए। यदि किसी तरह से आपसे पैसे ऑन लाइन लिए गए हैं तो शिकायत के बाद उस पैसे को रोक दिया जाता है और पैसे वापस कराए जाते हैं। अब तो सभी थाने पर साइबर सेल बनाए गए हैं।
सवाल: आम नागरिक के रूप कानून में हमारा क्या योगदान है। नैंसी खरवार
जवाब: आम नागरिक के कर्तव्यों का पालन कर और यातायात नियमों का पालन कर कानून का सहयोग कर सकती हैं।