फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बोलेरो के साथ पुलिस ने एक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के धरांव गांव स्थित इंटर कालेज के समीप से एक चोरी की बोलेरो सहित तमंचा व कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अलग अलग जगहों से चोरी की तीन मोटरसाइकिल एवं एक ट्रैक्टर भी बरामद किया गया। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी रही।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली के आधार पर सोमवार को धरांव इंटर कालेज के सामने से अभियुक्त संतोष यादव निवासी ग्राम दीआं को एक चोरी की बोलेरो के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तलाशी लिये जाने पर पर उसके पास से एक अवैध तमंचा एवं एक कारतूस, व लगभग 72 सौ रुपये बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अपने मित्र कुलदीप पांडेय उर्फ गुल्लू निवासी ग्राम दीआं के साथ मिलकर डीघा बाईपास खलीलाबाद से पिछले वर्ष जनवरी में बोलेरो की चोरी की थी। उसनके बताया कि पिछले महीने बिहार के कटिहार जिले से हर्ष हास्पीटल के सामने से पल्सर गाड़ी तथा एक स्वराज ट्रैक्टर एवं कैंट रेलवे स्टेशन से एक पैशन प्रो तथा एक डिस्कवर बाइक चोरी की थी। पुलिस ने अभियुक्त के निशानदेही पर संतोष के घर से एक मोटरसाइकिल तथा एक ट्रैक्टर बरामद किया। । साथ ही उसके मित्र कुलदीप पांडेय के घर से पुलिस ने दो मोटरसाइकिल बरामद की। इस संबंध मे सकलडीहा सीओ ने कहा कि अभियुक्त ने गत दिनों तोरवां स्थित दुकान से पचास हजार रुपए की चोरी भी स्वीकार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की विधिक आवश्यक कार्यवाही के साथ जगह-जगह दबिश भी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें