फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से बिहार ले जाई जा रही 65 बोरी खाद पुलिस ने पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। स्थानीय थाने की पुलिस ने कलानी गांव के पास से बुधवार को एक पिकअप पर अवैध ढंग से बिहार ले जाई जा रही 65 बोरी खाद पकड़ी। पिकअप चालक के खाद से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर मामले को एडीओ एग्रीकल्चर को सौंपा गया है। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा को सूचना मिली कि बड़ौरा गांव के आरडी खाद भंडार से एक पिकअप पर सिंगल सुपर फास्फेट खाद लादकर बिहार भेजी जा रही है। सूचना मिलने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पुलिस को फोन कर पिकअप को पकड़ने का निर्देश दिया। कलानी गांव के पुलिया के पास पहुंचते ही पुलिस ने घेराबंदी कर खाद लदे पिकअप को पकड़ लिया। साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पिकअप को खाद सहित चकिया तहसील कार्यालय ले जाकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के सुपुर्द कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि एक तरफ गेहूं की बोआई के सीजन में जिले में जहां खाद की भारी किल्लत है वहीं अवैध तरीके से क्षेत्र से खाद की आपूर्ति बिहार में की जा रही है। वहीं क्षेत्र के किसानों को खाद दिए जाने के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता की गई है। इसके बावजूद कुछ लाइसेंसी नियम को ताक पर रखकर मोटी कमाई के चक्कर में फर्जी आधार कार्ड पर खाद की कालाबाजारी धड़ल्ले से कर रहे हैं। इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि पकड़े जाने के बाद पूछताछ में चालक खाद खरीद से संबंधित कागजात नहीं दिया पाया है। मामले को जांच के लिए एडीओ एग्रीकल्चर को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें