फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार की भोर में जांच के दौरान रोहाखी गांव के समीप पिकअप पर ले जाए जा रहे दो गोवंश को तस्करों के चंगुल से आजाद कराया। साथ ही दो पशु तस्करों को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस बरामद पशुओं को स्थानीय ग्रामीणों के हवाले कर तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे। उसी समय सूचना मिला कि कुछ तस्कर एक पिकअप वाहन पर मवेशियों को लादकर बिहार प्रांत जाने वाले हैं। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों ने रोहाखी गांव के मोड़ के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को चकिया की ओर से एक पिकअप आता दिखा। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमें दो गोवंश बरामद हुए। इस पर पुलिस ने पिकअप को कब्जे में कर पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्करों में बिहार प्रांत निवासी गुड्डू सिंह और मटरू सिंह शामिल हैं। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें