फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आने वालों की सूचना दें नपा कंट्रोल रूम में

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका पीडीडीयू नगर क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों की सूचनाओं को एकत्र करने व उनकी मेडिकल जांच कराए जाने के लिए नगर पालिका कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। जहां लोग बाहर से आने वालों की सूचना दे सकते है। इसके बाद नगर पालिका की ओर से उनका मेडिकल मुआयना कराने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन रहने के लिए अपील की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक पाली में तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में काम व रोजगार नहीं मिलने के पर लोगों को घरों की ओर लगातार पलायन हो रहा है। ऐसे में बाहर से आने वाले वाले लोगों की सटीक जानकारी रखने के साथ उनपर निगरानी के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका पीडीडीयू नगर कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार ने बताया कि कंट्रोल रूम में कुल नौ नगर पालिकाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो कि तीन पालियों में कार्य करेंगे। बताया कि प्रत्येक पाली में तीन कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी, जो कि सूचना मिलने पर बाहर से आने वालों ब्यौरा एकत्र कर उनका मेडिकल परीक्षण कराएंगे। इसके बाद उन्हें होम क्वारंटीन रहने के लिए प्रेरित करेंगे। ईओ कृष्णचंद्र ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से जो सूचनाएं एकत्र होंगी उसे जिले के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
इन कर्मचारियों को मोबाईल पर दे सकते हैं सूचना
समय मोबाइल नंबर
सुबह छह से दोपहर दो बजे तक
सुुनील प्रसाद - 8795831867
महमदुल हसन - 9450250801
रितेश सिंह - 9621283032
.........................................................................
दोपहर दो बजे से रात्रि दस बजे तक
मुमताज अहमद - 9598987002
जगत नारायण सिंह - 8009778487
सुुुुभाष सिंह - 7985206267
..............................................................................
रात्रि दस बजे से प्रात: छह बजे तक
शीतला प्रसाद - 9956036198
दिनेश पांडेय - 8795831883
घासी - 9621141814
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें