फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों ने बढ़ाई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में इन दिनों प्रवासी मजदूरों की घर वापसी का सिलसिला काफी तेज हो गया है। डॉक्टरों की रिपोर्ट के मुताबिक बीते चार दिनों में वापस लौटे लगभग 850 प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा चुकी है। शनिवार को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 400 मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई।
विज्ञापन

बुद्धपुर निवासी पिंकू सिंह ने कहा कि कोरोना का लक्षण कभी-कभी 14 दिनों बाद दिखता देता है। ऐसे में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद किसी को तत्काल नार्मल समझना कैसे मुमकिन हो सकता है। समाजवादी चिंतक अंजनी सिंह ने कहा कि होम क्वारंटीन होने के नाम पर प्रवासियों का नाम-पता लिखकर मोहर लगाकर उन्हें घर भेज दिया जा रहा है। कुछ दिनों बाद उनका लोगों से मिलना-जुलना भी शुरू हो जाता है। खड़ान निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह ने कहा कि ऐसे परिस्थितियों में लोगों को समझाना व रोकना बड़ा मुश्किल हो जाता है और लोगों के संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में कुल 326 लोगों को विभिन्न विद्यालयों में क्वारंटीन किया गया है। सूचना मिलने पर उन लोगों को भी क्वारंटीन किया जा रहा है जो घर पर बताए गए नियमों का पालन नहीं करते हैं। कंदवा संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के बरहनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रपर शनिवार को बाहर से आने वाले 315 प्रवासी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसमें सभी लोगों के शरीर का तापमान सामान्य पाया गया। इसके पूर्व शुक्रवार को भी 165 लोगों ने थर्मल स्क्रीनिंग हुई थी। थर्मल स्क्रीनिंग करने वालों में डा. रितेश कुमार, डा. एसपी त्यागी, मृदुल राय, तेज प्रताप भारती, संजय, सुदामा आदि स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे।
इलिया संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के बराव गांव में शनिवार को लगभग 50 की संख्या में लौटे गांव के प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। ये लोग गुजरात और महाराष्ट्र से वापस आए हैं। इनके आने की ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी डॉक्टरों की टीम लेकर पहुंचे और सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई। साथ ही सभी मजदूरों को 21 दिनों तक घरों में होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया। चेताया कि इस निर्देश का पालन न करने वालों को क्वारंटीन सेंटरों में रखवाया जाएगा और उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। इस मौके पर थानाध्यक्ष के साथ रोहित यादव, रमेश यादव, ज्ञानधारी सरोज, डॉ. रजनीश, अंकित सिंह आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें