फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जिलास्तरीय बैडमिंटन व जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाए दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिला स्तरीय बैडमिंटन एवं जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का मंगलवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित इंडोर बैडमिंटन हॉल में आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सभी विकासखंडों से आए 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चतुर्वेदी एवं युवा कल्याण अधिकारी श्वेतांक मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर अतिथियों ने खेलों को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए खिलाड़ियों को पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में चकिया विकासखंड के खिलाड़ियों का दबदबा रहा और बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में प्रथम स्थान पर रहे। वहीं धानापुर विकासखंड ने दोनों वर्गों में द्वितीय स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सदर विकासखंड की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नौगढ़ विकासखंड की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में सकलडीहा विकासखंड की खिलाड़ियों ने शानदार खेल का परिचय देते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। इस वर्ग में भी नौगढ़ विकासखंड की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट कौशल का परिचय दिया। मुकाबलों में जीत हासिल करने के लिए खिलाड़ियों ने पूरा दमखम लगाया। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और मंडलस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक विनोद भारती, सत्यप्रकाश मौर्य, राजकुमार त्रिपाठी, रामदेव पाल, बिनु यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें