फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृत को सुरक्षित रखने के लिए करें पौधरोपण

विज्ञापन
चकिया स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र परिसर में पौधरोपण करते प्रभारी मंत्री रमाशंकर पटेल। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वन महोत्सव के तहत रविवार को वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। जिसमें जिले में एक साथ 41 लाख पौधों का रोपण किया गया। केंद्रीय विद्यालय पीडीडीयू नगर में कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम नवनीत सिंह चहल, एसपी हेमंत कुटियाल की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया। इसी तरह जिले के प्रभारी मंत्री रमाशंकर पटेल के नेतृत्व में चकिया स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में 20 हजार पौधों का रोपण किया। वहीं मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मारक स्थल पर पौधरोपण किया। वन विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों के साथ सामाजिक संगठनों ने भी पौधरोपण में सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। वन विभाग और केंद्रीय विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में वन महोत्सव के तहत पौधरोपण किया गया। कमिश्नर वाराणसी दीपक अग्रवाल ने अपने पुत्र अर्श के साथ पौधरोपण किया। इसके बाद डीएम नवनीत सिंह चहल और एसपी हेमंत कुटियाल सहित विद्यालय के प्राचार्य व अन्य अध्यापकों ने पौधरोपण किया। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने लोगों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय के रख रखाव के लिए प्राचार्य केके भारती और मनीष पांडेय की सराहना की। उन्होंने यह कहा कि इसी प्रकार की हरियाली हर तरफ होनी चाहिए। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी जीपी राय, वन दरोगा रविंद्र सोनकर,श्याम नारायण उपाध्याय, विद्यालय के शिक्षक चंद्रशेखर मौर्य, जेपी राम, नितिन शुक्ला, शिशिर कुमार सिंह, देवानंद रहे।
चकिया। वन महोत्सव के तहत सोनहुल स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में जिले के प्रभारी मंत्री रमाशंकर पटेल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पौध रोपण किया। इस मौके पर परिसर में बीस हजार एक सौ पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि पौधे व्यक्ति को प्रकृत के करीब लाते हैं। जिससे पर्यावरण शुद्ध होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान को संस्कार के रूप में प्रतिष्ठित करने की जरूरत है। इससे धरती पर हरियाली बढ़ेगी तथा जीव जगत को लाभ पहुंचेगा। इस मौके पर सीआरपीएफ की ओर से अतिथियों को रूद्राक्ष और हिमालयन बांस के पौधे उपहार में दिए गए। इस मौके पर डीएम नवनीत सिंह चहल, एसपी हेमंत कुटियाल, क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, सीआरपीएफ के डीआईजी दर्शन लाल गोला, सीआरपीएफ कमांडेंट राम लखन, सहायक कमांडेंट जयसिंह पुरोहित, मुख्य वन संरक्षक पश्चिमी क्षेत्र वन्यजीव सुनील चौधरी, वन संरक्षक राजीव मिश्र, डीएफओ महावीर कौलजगी, एसडीओ दिनेशचंद्र सिंह, रेंजर अकबाल बहादुर सिंह, बृजेश पांडेय ब्लाक प्रमुख शिवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. प्रदीप मौर्या, श्यामजी सिंह, डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. विवेक प्रताप सिंह, प्रमिला शुक्ला, आशु गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, अश्वनी दुबे, सतवंत भारती, अनिल सिंह, मनोज जायसवाल, रामनाथ खरवार रहे।
पड़ाव। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में रविवार को वन महोत्सव के तहत राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने वीडीए उपाध्यक्ष राहुल पांडेय के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने उपवन का निरीक्षण भी किया और कहा कि पौधों से पर्यावरण सुरक्षित रहेगा जिससे हम स्वस्थ रहेंगे।
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते स्थानीय चौराहे के समीप स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन मार्च से ही बंद चल रहा है। वन महोत्सव के तहत दोपहर दो बजे नीलकंठ तिवारी और वीडीए उपाध्यक्ष राहुल पांडेय पहुंचे और पौधरोपण किया। नीलकंठ ने मौलश्री और राहुल पांडेय ने अमलतास के पौधे लगाए । इस दौरान उन्होंने पूरे उपवन को हराभरा रखने के लिए वृहद पौधरोपण करने का निर्देश दिया। इसके पूर्व उन्होंने पूरे उपवन का निरीक्षण किया और व्यवस्था सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।इस अवसर पर देवचंद्र राम, रामधनी प्रसाद ,जेई अतुल मिश्रा, अनिल कुमार, चौकी प्रभारी कालीदीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें