प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक को टक्कर मारने के बाद पिकअप अनियंत्रित हो गई और कुछ दूरी पर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। ट्रॉली में मधुपुर की झपरी बस्ती से खपरैल लादकर लोग वापस डुमरिया गांव लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली पर सवार नौगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी नग्गू राम (60) पुत्र चेखरी तथा रामलखन (60) पुत्र स्वर्गीय बसंतू ट्रॉली के नीचे दब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में विजय और मटरू नामक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।