सैयदराजा। स्थानीय थाना अंतर्गत धरौली स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार की सुबह पेट्रोल लेने के बाद हुए विवाद में 15 से बीस लोगों ने पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारी के साथ मारपीट की। घायल कर्मचारी की सूचना पर पुलिस ने चार नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार क्षेत्र के औरैया, मैढ़ी गांव निवासी नीरज पासवान धरौली स्थित पेट्रोल पंप पर कार्य करता है। रविवार की सुबह 10 बजे एक व्यक्ति ड्रम में डीजल लेने आया। डीजल लेने के बाद पैसे के लेन देने के लिए नीरज से विवाद हो गया। इसके बाद वह चला गया। कुछ देर बाद आठ से नौ बाइक पर सवार होकर लोग आए और नीरज की पिटाई कर दी। इससे नीरज गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने विशाल सिंह, विक्रांत सिंह, अमित सिंह, रजत सिंह निवासी बियूरी, चांद, भभुआ बिहार के साथ 15 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर जा रही है। संवाद