फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मझवारा में रात में ही हो रही पेट्रोल और डीजल की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी तहसील क्षेत्र के मऊ-मधुबन मर्ग पर मझवारा में स्थित किसान पेट्रोल पंप पर पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की बिक्री सवालों के घेरे में है। दिन में सन्नाटा, रात के अंधेरे में तेल की बिक्री की जा रही है। सुबह से शाम तक आने वाले वाहनों को स्टॉक समाप्त होने की बात कहकर लौटा दिया जा रहा है। शाम को अंधेरा होते ही बिक्री चालू हो जाती है।
विज्ञापन

इस पंप से मझवारा, दरियाबाद, खैरा, पवनी, चचाई पार, मखमेलपुर, तिनहरी, मधुबन सहित आसपास के कई गांवों के लोग ईंधन खरीदते हैं। रविवार को पंप पर तेल लेने आए दीपक कुमार, अशोक, नागेंद्र भारती ने बताया कि पंप पर तेल का स्टॉक समाप्त होने की बात कही गई है। जिलापूर्ति अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्टॉक होने के बावजूद बिक्री नहीं करना, गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें