फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ले ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। नियामताबाद विकास खंड के रतनपुर गांव में तीन दिनों से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। लगातार शिकायत के बाद भी जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे नाराज होकर गांव के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी धनराज सिंह ने एसडीओ से वार्ता कर जल्द बिजली आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

रतनपुर गांव में 25 केवी के ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति होती है। अधिक बोझ की वजह से तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर जल गया। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग से की। बावजूद इसके ट्रांसफार्मर नही बदला गया। इससे लोग नाराज हो गए और शनिवार की सुबह 11 बजे जले ट्रांसफार्मर के समीप सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ धरने पर बैठ गए। इस मौके पर आरोप लगाया कि अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर जल जाता है। कई बार मांग के बाद भी क्षमता नहीं बढ़ाई गई। वही पिछले तीन दिनों से जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा रहा है। वहीं धरने की सूचना पाकर जलीलपुर चौकी प्रभारी धनराज सिंह मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग के एसडीओ से फोन से वार्ता किया। जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल कर बिजली आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण माने और धरना समाप्त कर दिया। धरना प्रदर्शन करने वालों में विशाल सिंह, प्रमोद ओझा, राहुल पटेल, अशोक सिन्हा, दिनेश सिंह, अजय गोस्वामी, बैजनाथ, अमरनाथ, भोजपुरी बाबा, रामेश्वर मिश्रा, रामायण दुबे, प्रमोद दुबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें