पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव में किन्नरों से हुई मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज किन्नर एकजुट होकर बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक से बात घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी दी और उनकी गिरफ्तारी की मांग की।
पीडीडीयू नगर के न्यू महाल की रहने वाले किन्नर रिंकी ने बताया कि 8 जुलाई की रात लगभग 11 बजे वह अपनी बहन के घर जा रही थीं। इस दौरान चाय पीने के लिए वे पड़ाव चौराहे पर रुक गईं। आरोप लगाया कि इस दौरान कुछ किन्नर वहां आए और उन्हें व उनके साथ शिवम को मारने पीटने लगे। इस दौरान उन्होंने उनकी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। किन्नरों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।