फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पांच दिनों से पेयजल के लिए छह गांवो के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कस्बे में फोरलेन बनाने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण कस्बा सहित 6 गांवों में 5 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे पांच हजार घरों के लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। उनका आरोप है कि कार्यदायी संस्था की ओर से पाइप का कनेक्शन नहीं जोड़े जाने से समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


टिमिलपुर में जलनिगम की ओर से बनी तीन लाख लीटर की पानी टंकी से सकलडीहा, तेंदुईपुर, टिमिलपुर, नागेपुर, सिरोहुपुर, ईटवा व तेंदुई गांव के करीब पांच हजार से अधिक घरों में पेयजल आपूर्ति होती है। फोरलेन निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही से टिमिलपुर में जलनिगम की पाइप पांच दिन पूर्व क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे टिमिलपुर गांव के मुख्य मार्ग पर जहां हजारों लीटर पेयजल सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है वहीं कस्बा सहित अन्य गांवों में पानी की बूंद-बूंद के लिए लोग परेशान हैं। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था की ओर से पाइप लाइन का कनेक्शन नहीं जोड़ा जा रहा है। इससे आक्रोशित लोगों ने सोमवार तक पानी आपूर्ति नहीं होने पर मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें