फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मोबाइल नेटवर्क से जुड़ेंगे वनांचल के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले के वनांचल और सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या जल्द दूर होगी। चकिया और नौगढ़ ब्लॉक के चार गांवों में बीएसएनएल के बेस ट्रांसीवर स्टेशन (बीटीएस) स्थापित करने की स्वीकृति दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने प्रदान कर दी है। इससे क्षेत्र ग्रामीणों को पहली बार बेहतर मोबाइल नेटवर्क और हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

दूरसंचार विभाग द्वारा चकिया ब्लॉक के छितमपुर और चिकनी तथा नौगढ़ ब्लॉक के देवरी कला और ताला गांव में बीटीएस स्थापित किए जाएंगे।
लंबे समय से इन गांवों के लोग मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा के अभाव में डिजिटल सेवाओं से वंचित थे।
जिला प्रशासन के अनुसार यह उपलब्धि जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की लगातार पहल, दूरसंचार विभाग के साथ समन्वय और नियमित पैरवी का परिणाम है। प्रशासन ने वनांचल क्षेत्रों की डिजिटल कनेक्टिविटी को प्राथमिकता देते हुए लगातार विभागीय स्तर पर प्रयास किए, जिसके बाद इन गांवों को स्वीकृति मिल सकी।
मोबाइल टावर स्थापित होने के बाद ग्रामीणों को बेहतर वॉयस कॉल सुविधा के साथ हाई स्पीड इंटरनेट का लाभ मिलेगा।
इससे विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई और डिजिटल अध्ययन सामग्री तक आसानी से पहुंच मिलेगी। साथ ही ई-बैंकिंग, यूपीआई, ऑनलाइन भुगतान, सरकारी योजनाओं के पोर्टल और टेलीमेडिसिन जैसी सुविधाओं का लाभ भी ग्रामीणों को मिल सकेगा। आपातकालीन परिस्थितियों में एंबुलेंस, पुलिस और अन्य सेवाओं से संपर्क करना भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने बताया कि चकिया और नौगढ़ विकासखंड के 13 अन्य नेटवर्क विहीन गांवों में भी मोबाइल बीटीएस लगाने का प्रस्ताव दूरसंचार विभाग को भेजा गया है। यह प्रस्ताव विभागीय प्रक्रिया में विचाराधीन है। मंजूरी मिलने के बाद इन गांवों में भी मोबाइल टावर लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि जनपद के प्रत्येक नागरिक तक निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण दूरसंचार सेवाएं पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें