फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तेज बारिश से खिले किसानों के चेहरे, रोपाई ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
टांडाकला क्षेत्र में रोपनी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार की रात और मंगलवार को दोपहर में तेज बारिश हुई। सड़कों पर जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरे खिल गए। ज्यादातर किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से मानसून सक्रिय है। रविवार को दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई थी। फिर सोमवार को आधी रात तीन घंटे तक जोरदार बारिश हुई। इसके बाद मंगलवार को दोपहर 12 बजे आधे घंटे तक बरसात हुई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जिले में 13.8 मिमी बारिश हुई है। बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। राज्य मौसम प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी सक्रियता में परिवर्तन के कारण 26 जुलाई तक कम बारिश होगी। 26 जुलाई से मानसूनी गतिविधियां तेज होगी। इस दौरान जिले में अच्छी बरिश होगी।

टांडाकला क्षेत्र में रोपनी करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें