फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसहां में अभी लोग जाते हैं खुले में शौच

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। शहाबगंज ब्लाक के खखड़ा गांव को ओडीएफ किया जा चुका है लेकिन अभी कई घरों में शौचालय ही नहीं है। ग्रामीणों की शिकायत है कि एक ही परिवार में किसी को चार-चार लोगों के नाम से शौचालय आवंटित कर दिया गया है तो किसी को एक भी नहीं मिला है। इससे लोगों में नाराजगी है। जबकि ब्लाक स्तर से खखड़ा गांव को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन

खखड़ा ग्राम पंचायत में खखड़ा, कुसहां और बगहीं तीन गांव आते हैं। कुसहां की आबादी लगभग सात सौ है और यहां तकरीबन 450 मतदाता हैं। यहां कुल 60 परिवार रहते हैं। इसमें 24 परिवारों में शौचालय है। बाकी परिवारों में अब तक शौचालय का निर्माण नहीं हो सका है। गांव के मनोज, बेचन,न गोपाल उपाध्याय, शशि तिवारी का कहना है कि अब तक शौचालय निर्माण नहीं हो सका है। इसके लिए पैसा नहीं मिल सका है जिससे कि निर्माण नहीं कराया जा सका। शौचालय नहीं होने से खुले में जाना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत तो महिलाओं को उठानी पड़ती है। बीडीडी धर्मजीत सिंह का कहना है कि गांव को ओडीएफ किया जा चुका है। जरूरतमंदों और पात्रों को शौचालय दिया जा चुका है। यदि शौचालय निर्माण या आवंटन में गड़बड़ी हुई है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। गांव में सफाई कर्मी भी समय पर नहीं आते हैं जिससे की सफाई कराई जा सके। एडीओ पंचायत अखिलेश तिवारी का कहना है कि एक सफाईकर्मी निलंबित है। एक ही सफाईकर्मी है जिससे दिक्क्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें