भगवान श्रीकृष्ण की बरही पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे लोग
दुलहीपुर। क्षेत्र के सैदपुरा (भूजहुआ) गांव में श्रीकृष्ण की बरही में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नेपाल से आई कत्थक नृत्यांगना निहारिका पांडेय ने शिव तांडव और भगवान श्रीकृष्ण की लीला पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगोंकी वाहवाही लूटी। महोत्सव में आल्हा गायन व कजरी गीतों ने समा बांधा।
इसके पूर्व भगवान श्रीकृष्ण की बरही पर दोपहर तक हवन - पूजन किया गया। इसके बाद आयोजित भंडारे में भक्तों ने जयकारे के बीच प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता शिवशंकर पटेल व विशिष्ट अतिथि प्रमोद सिंह चौहान ने नंदगोपाल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान शिव शंकर पटेल ने कह कि हम सब भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चल कर ही सामाजिक समरसता स्थापित कर सकते हैं। कृष्ण-सुदामा की दोस्ती गरीब और अमीर के बीच की दूरी मिटाने का संदेश देती है। विशिष्ट अतिथि प्रमोद सिंह प्रधान ने कहा कि श्रीकृष्ण बरही महोत्सव का कार्यक्रम बहुत ही शानदार ढंग से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नेपाल की रहने वाले निहारिका पांडेय ने ने निमिया के डलिया गीत पर नृत्य, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला, हठ व कत्थक कर वहां उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर रवि राज सिंह, जयप्रकाश सिंह, संजय यादव, मंदिर के पुजारी बच्चूलाल पटेल, अजय यादव पंडित, संतोष पटेल, सुरेश पटेल, गणेश चौहान, अमित यादव, सिकंदर अली, दूधनाथ चौहान, धीरज यादव, पिंटू यादव,कल्लू आदि उपस्थित रहे। संचालन विनोद सिंह ने किया।