नौबतपुर स्थित बाबा कीनाराम राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के नवीन बिल्डिंग में ऑपरेशन थिएटर व इमर
चंदौली। बाबा कीनाराम राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय के नवीन बिल्डिंग में बृहस्पतिवार को इमरजेंसी और ऑपरेशन थिएटर की शुरूआत हुई।
इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. अमित सिंह और उप प्रधानाचार्य डॉक्टर नैंसी पारुल के साथ चिकित्सकों ने किया। इसके बाद ऑपरेशन थिएटर में लैप्रोस्कोपिक विधि से गॉलब्लैडर की सर्जरी की गई।
बाबा कीनाराम राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध पं. कमलापति त्रिपाठी चिकित्सालय परिसर बने नवीन बिल्डिंग में बृहस्पतिवार जनपद वासियों के लिए बड़ी उपलब्धि का दिन रहा। जहां इमरजेंसी और ऑपरेशन थिएटर की शुरुआत विधि विधान से पूजा के बाद किया गया।
जहां सर्जरी विभाग के ऑपरेशन के दौरान प्रधानाचार्य डॉ अमित सिंह व उपप्रधानाचार्य डॉ. नैंसी पारुल के साथ सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ आलोक, डॉ विनीत पांडेय डॉ रोहित सिंह,डॉ मयंक,डॉ दीक्षा,डॉ शिवेंद्र शामिल रहे। 10 मरीजों की सर्जरी की गई । यह जिला अस्पताल की पहली सर्जरी है। इस दौरान डॉ. केतकी, डॉ. विवेकानंद, डॉ. निधि, डॉ. धर्मेंद्र दुबे, डॉ. संदीप, डॉ. अस्तित्व, डॉ. प्रकाश, और डॉ. शोभित उपस्थित रहे। संवाद