फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चंदौली में व्यक्ति को लाठी-डंडे से पीटकर किया लहूलुहान, ट्रामा सेंटर में जिंदगी-मौत के बीच लड़ रहा जंग

Tue, 22 Jun 2021 01:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पथरा गांव निवाली एक शख्स को पड़ोस के कुछ लोगों ने पुराने विवाद में जमकर पिटाई कर दी। वह बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल शख्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को सोमवार की रात लाठी-डंडे से जमकर पीट दिया। शख्स बुरी तरह से घायल हो गया। परिजनों ने किसी तरह घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे ट्रामा सेंटर कर दिया। पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पथरा गांव निवासी इसराफिल का पड़ोस के लोगों से पुराना विवाद था। सोमवार की रात जब वे अपने घर पहुंचे तभी पहले से घात लगाए लोगों ने लाठी-डंडे से उन पर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन और गिर पड़े।

परिजनों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया है। पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें