महिला मोर्चा भाजपा की निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह
- फोटो : अमर उजाला
महिला मोर्चा भाजपा की निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह को सोमवार को राष्ट्रीय महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष बनने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने सोमवार को मोर्चा की 21 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें चंदौली की दर्शना सिंह समेत मालती रवा रॉय, मेधा कुलकर्णी, रेखा गुप्ता, वीरेन्दर कौर थांडी, ज्योतिर्बेन पांड्या और पूजा कपिल मिश्रा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनकी नियुक्ति की है। नड्डा की ओर से महिला मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित की गई है।