फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

विज्ञापन
गंगा दशहरा पर्व पर बलुआ घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चहनियां। गंगा अवतरण दिवस (गंगा दशहरा) पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। पश्चिमवाहिनी बलुआ गंगा घाट पर हर हर गंगे के उद्घोष के साथ पांच हजार से अधिक भक्तों ने स्नान ध्यान किया। स्नान के बाद भक्तों ने दान पुण्य किया। इस तरह पडाव, कैली, भूपौली, धानापुर सहित अन्य घाटों पर स्नान के लिए भक्त पहुंचे। हालांकि स्नानार्थियों पर कोविड 19 की वजह से लागू लॉकडाउन का असर दिखा।
विज्ञापन

मान्यता है कि जेठ शुक्ल पक्ष दसमी तिथि गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। आज भी इस दिन से गंगा का जल स्तर में बढ़ोत्तरी होने की मान्यता है। इसी वजह से श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाते हैं। इस वर्ष लॉकडाउन की वजह से वाराणसी में लोगों को गंगा स्नान करने पर रोक थी। हालांकि जिले में इसके बारे में स्पष्ट आदेश नहीं था। ऐसे मे लोग गंगा घाट पर पहुंचे और स्नान ध्यान किया। बलुआघाट स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा के तट पर सोमवार की भोर से ही स्नानार्थियों की जुटान शुरू हो गया। मुंह अंधेरे ही भक्तों ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाकर मनोवांछित फल की कामना की। एक अनुमान के मुताबिक यहां पांच हजारसे अधिक स्नानार्थियों ने पुण्य की डुबकी लगाई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल को तैनात किया गया था। वही स्वयं सेवी संगठन भी गंगा घाट पर सेवा में जुटे थे। इसी तरह पड़ाव, भूपौली, कैली सहित धानापुर के विभिन्न घाटों पर सुबह से दोपहर तक हजारों भक्तों ने गंगा स्नान किया और पुण्य की कामना की। गंगा तट स्नानार्थियों के हर हर गंगे के उद्घोष से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें