फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 10 Apr 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के वार्ड नंबर 12 चंदासी अंतर्गत सर्कस रोड पर घटिया पिचिंग कार्य के विरोध में नाराज लोगों ने गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ उसी सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उनका आरोप था कि मार्ग के पिचिंग कार्य में घटिया तारकोल सहित अन्य सामग्रियों का प्रयोग किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे चेयरमैन पति रमेश जायसवाल ने  लोगों को समझाया।


प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना रहा कि पिछले काफी दिनों से सर्कस रोड क्षतिग्रस्त थी। अब जब नगर पालिका द्वारा बाकायदा टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार से कार्य कराया जा रहा है तो मार्ग निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल की जा रही है।
विज्ञापन


कहा कि मार्ग निर्माण में बरती जा रही अनियमितता की शिकायत कई बार नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं चेयरमैन से की गई लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रमेशचंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। ठेकेदार को मानक के अनुरूप कार्य कराने का निर्देश दिया गया है।

इस संबंध में चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश जायसवाल ने बताया कि मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रमेश चंद्र सिंह को लेकर मौके पर पहुंचा। ठेकेदार को जो कार्य मार्च 2014 में पूर्ण कर लेना था उसे मार्च 2015 तक पूरा नहीं किए जाने पर सख्त हिदायत दी। 

अधिशासी अधिकारी रमेश चंद्र सिंह ने नोटिस जारी करते हुए उपरोक्त  ठेकेदार को चेतावनी दी है कि यदि कार्य गुणवत्ता पूर्ण नहीं हुआ तो उसे काली सूची में डाल दिया जाएगा।  इस दौरान प्यारे सिंह यादव, मिथिलेश यादव, बबलू, केके यादव, कन्हैया, संजय पाल, भूपेंद्र पाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें