क्षेत्र के पिपरदहां गांव स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर का वार्षिकोत्सव
बुधवार की रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, भजन, गजल, कव्वाली, ब्रजगीत एवं भावगीत की मोहक प्रस्तुति पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं।
सांस्कृतिक
कार्यक्रमों का आगाज बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ।
इसके बाद बच्चों ने ब्रज गीत ‘ओ कान्हा ओ कान्हा तूं है किसका दीवाना’ की
प्रस्तुति कर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी।
वहीं बच्चों द्वारा प्रस्तुत
गीत ‘भारत का रहने वाला हूं पीठ नहीं दिखाऊंगा, हंसते-हंसते फांसी पर झूल
जाऊंगा’ को खूब सराहा गया। वहीं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ‘मेरी मम्मी
भूल न जाना मेरे पापा भूल न जाना, गुड़ियों के बाजार से तुम छोटी गुड़िया
लाना’ गाकर लोगों का मन छू लिया।
मुख्य अतिथि विधायक मनोज सिंह ने विद्यालय
में एक हैंडपंप और सोलर लाइट लगवाने की घोषणा की। इस दौरान किसान नेता
रतन सिंह, परमेंद्र यादव, देवेंद्र यादव, अखिलेश यादव, रामअवतार सिंह,
विंध्याचल यादव, अनिल यादव एवं जुनैद खां आदि मौजूद रहे।
अतिथियों का
स्वागत प्रधानाचार्य रमेश पांडेय और संचालन सूर्यभान सिंह ने किया।