फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आईजीआरएस की रैंकिंग में जिले में पीडीडीयू नगर तहसील अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। आईजीआरएस पर आई शिकायतों के निपटारे में प्रशासन की ओर से की जा रही पहल में पीडीडीयू नगर तहसील को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को जारी मई माह की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) रैंकिंग में पीडीडीयू नगर तहसील 79 फीसदी अंकों के साथ लगातार दूसरी बार जिले में प्रथम स्थान पर है।
विज्ञापन

वहीं सदर तहसील 70 फीसदी अंकों के साथ फिसड्डी रही। जिले में कुल पांच तहसील हैं। बीते मई माह में जारी रैंकिंग में पीडीडीयू नगर तहसील 79 फीसदी अंकों के साथ जिले में पहले स्थान पर है, जबकि 78 फीसदी अंक के साथ सकलडीहा तहसील दूसरे स्थान पर है।
इसी तरह से 76 फीसदी अंकों के साथ नौगढ़ तहसील तीसरे और 72 फीसदी अंकों के साथ चकिया चौथे स्थान पर है। जिले में सबसे खराब स्थिति सदर तहसील की है। सदर तहसील को 70 प्रतिशत अंक मिले हैं। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने इस उपलब्धि पर तहसील के कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शासन की नीति के अनुसार आईजीआरएस पर आई शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निपटारे से आमजन को राहत पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। शिकायतों के निपटारे की नियमित रूप से मॉनिटरिंग और समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें