फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीए का मतलब पिटेगा अहीर और पिटेगा अल्पसंख्यक ः ओम प्रकाश राजभर

विज्ञापन
चंदौली में आयोजित सभा में बोलते कैबिनेट  मंंत्री ओमप्रकाश राजभर। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में सोमवार को भागीदारी पार्टी (पी) के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में राजभर ने समाजवादी पार्टी के ‘’पीडीए’’ नारे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इसका वास्तविक अर्थ ‘’पिटेगा अहीर और पिटेगा अल्पसंख्यक’’ है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया और समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी तथा कांग्रेस पर निशाना साधा।
आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों में सरकारी योजनाओं का लाभ सीमित वर्गों तक पहुंचा और पिछड़े तथा अन्य समाजों की उपेक्षा की गई। उन्होंने लोगों से इन दलों के प्रति सतर्क रहने की अपील की।
प्रजापति समाज से एकजुट होने की अपील राजभर ने भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संकल्प का उल्लेख करते हुए प्रजापति समाज से संगठित होकर अपनी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार यादव समाज समाजवादी पार्टी और राजभर समाज सुभासपा के साथ खड़ा है, उसी तरह प्रजापति समाज को भी अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करना चाहिए।
सपा सरकार पर लगाए आरोप
कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में सरकारी योजनाओं का केवल बंदरबांट हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि जंतर-मंतर पर युवाओं के आंदोलन को विपक्षी दलों ने भटकाने का प्रयास किया, जबकि सरकार ने युवाओं की बात सुनते हुए आवश्यक कदम उठाए।
एनडीए को और मजबूत करने का दावा राजभर ने कहा कि कांग्रेस, बसपा और समाजवादी पार्टी की नीतियां दलितों और पिछड़ों के हित में नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि एनडीए में सहयोगी दलों की भागीदारी और मजबूत होगी तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को विधायक और सांसद बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भागीदारी पार्टी और सुभासपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें