फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर विशेष ध्यान दें अफसर : आयुक्त

Sat, 15 Aug 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त वाराणसी नितिन रमेश गोकर्ण ने शुक्रवार को मुख्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सुबह साढ़े दस से शाम पांच बजे तक उन्होंने विकास भवन में अधिकारियों संग विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कमिश्नर ने अधिकारियों को जिले में सड़कों पर विशेष ध्यान देने को कहा।


कमिश्नर सुबह साढ़े दस बजे विकास भवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीडीओ कार्यालय में राजस्व से जुड़े अधिकारियों संग बैठक की। निर्देश दिया कि तीस सितंबर तक लक्ष्य के सापेक्ष पचास प्रतिशत वसूली प्रत्येक दशा में पूर्ण हो जानी चाहिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी से कहा कि प्रत्येक सप्ताह विद्युत देयक के प्रगति की समीक्षा करें। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में स्थित प्रापर्टी की मैपिंग कराने, पेट्रोल पंपों और पैकिंग के सामानों की जांच करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने श्रम, परिवहन निगम, मनोरंजन, खनन, लोक निर्माण विभाग और आबकारी के अधिकारियों से कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष वे पीछे चल रहे हैं।


चंदौली में खाद की रैक उतरवाने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए। विकास भवन सभागार में अधिकारियों संग बैठक के दौरान जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि सकलडीहा के अमड़ा मार्ग के निर्माण कार्यों की जांच तकनीकी विशेषज्ञों से कराएं।

वहीं अलीनगर से सकलडीहा मार्ग की पैचिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने की बात कही। कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक है।

मतदान केंद्रों तक कर्मचारियों के आने-जाने के लिए अच्छी सड़कों का होना बेहद ही जरूरी है। कहा कि जो भी कार्य हो रहे हैं उनमें गुणवत्ता जरूरी है।

 परियोजना प्रबंधकों को निर्देश दिया कि पालीटेक्निक धानापुर का निर्माण कार्य दिसंबर तक पूर्ण हो जाना चाहिए। कलेक्ट्रेट भवन निर्माण की तकनीक, सर्वे और भूमि की जांच कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम, सीडीओ जगदीश सिंह सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

इनसेट.........
जिला चिकित्सालय और बीएसए दफ्तर का निरीक्षण
चंदौली। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने जिला चिकित्सालय का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने के साथ ही मरीजों को मिल रही सुविधा के बारे में खुद मरीजों से पूछा।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें