ब्रेक बाइडिंग से यार्ड में खड़ी हुई पटना इंदौर स्पेशल
इस घटना से ट्रेन 45 मिनट की देरी से हुई रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयूनगर। पटना से इंदौर जा रही अप पटना इंदौर एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग की वजह से ट्रेन दो बार यार्ड में खड़ी हुई। जांच पड़ताल के बाद गड़बड़ी दूर होने पर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इस पूरी प्रक्रिया में ट्रेन 45 मिनट की देरी से चली।
पटना इंदौर एक्सप्रेस मंगलवार को दोपहर बार 14.26 बजे स्थानीय रेलवे स्टेेशन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। निर्धारित ठहराव के बाद 15.09 बजे ट्रेन वाराणसी के लिए खुुुली। ट्रेन कुछ आगे बढी और न्यू वेस्ट केबिन के पास पहुंची कि ब्रेक बाइंडिंग की वजह से ट्रेन रुक गई। टीएक्सआर ने जांच की लेकिन गड़बड़ी का पता नहीं चला। बाद में पता चला कि इंजन में गड़बड़ी की वजह से ब्रेक बाइंडिंग हुआ है। इसे ठीक किया गया और साढ़ तीन बजे ट्रेन आगे बढ़ी लेकिन एक बार फिर वाराणसी लाइन पर पोल संख्या 756/भन-57 सिग्नल के पास खड़ी हो गई। एक बार फिर गड़बड़ी दूर की गई और 15:55 बजे गाङी खुलकर आगे के लिए रवाना हुई। इस पूरी प्रक्रिया में ट्रेन 45 मिनट की देरी से चली।
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1000