फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में महविश अव्वल, गुंचिता दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में महविश अव्वल, गुंचिता दूसरे स्थान पर
विज्ञापन

सनबीम स्कूल में सड़क सुरक्षा एव जागरूकता अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

सचित्र -03
संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ाव। सड़क सुरक्षा और जन जागरूकता अभियान के तहत डांडी स्थित सनबीम स्कूल में मंगलवार को ‘सड़क सुरक्षा -जीवन रक्षा ’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें ें रामकृष्ण महिला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा महविश परवीन अव्वल रहीं।
विज्ञापन

सनबीम स्कूल की गुंचिता श्रीवास्तव दूसरे और अभय विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता के साथ ही सड़क सुरक्षा सप्ताह और जन जागरूकता अभियान का समापन हुआ। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व हुई गोष्ठी में एआरटीओ प्रवर्तन विजय प्रकाश ने कहा कि सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करें। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद राय कहा गया कि बच्चें सड़क सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक हो साथ ही समाज को जागरूक करें। क्षेत्राधिकारी यातायात जगत कन्नौजिया ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सबको मिलकर कार्य करते हुए नियमों का करना होगा। एआरटीओ (प्रशासन) डॉ. दिलीप कुमार गुप्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को लोग हल्के में लेते हैं जबकि इसे काफी गंभीरता से लिया जाना चाहिए। कहा कि वाहन चलाते समय ओवर स्पीडिंग, ओवर टेकिंग व मोबाइल फोन का प्रयोग कदापि न करें। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीयूष चतुर्वेदी ने भी विचार व्यक्त किये। इस मौके पर यातायात निरीक्षक गोपाल गुप्ता, प्रधानाचार्य सीके पलित, उप प्रधानाचार्य स्मृति खन्ना, उप प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन

‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा ’ विषयक भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
समापन समारोह पर आयोजित की गई भाषण प्रतियोगित
रिपोर्ट - कमलजीत सिंह
बाइट - 1790
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें