फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज घंटे भर करते रहे इंतजार

Sun, 12 Jun 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
ज‌िला अस्पताल
विज्ञापन
जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन एक हजार मरीजों का उपचार होता है। शनिवार को सुबह आठ बजे पंजीयन काउंटर खुलते ही मरीज कतार में लग गए। तब तक डाक्टर नहीं पहुंचे थे। पर्ची कटने के बाद भी लोगों को डाक्टरों की प्रतीक्षा करनी पड़ी। नौ बजने के बाद अस्पताल में चिकित्सकों के आने का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन


वैसे चिकित्सकों का ओपीडी में बैठने का समय सुबह आठ से अपराह्न दो बजे तक तय है, लेकिन एकाध को छोड़ अधिकांश चिकित्सक देर से पहुंचे।


सीएमएस डा. एके श्रीवास्तव सुबह नौ बजे ओपीडी गलियारे से मुआयना करते हुए अपने कार्यालय पहुंचे। जिला अस्पताल में कुल 25 चिकित्सक तैनात हैं, जिनके कंधे पर वार्ड में भर्ती मरीजों के अतिरिक्त ओपीडी व आकस्मिक सेवा का भार है। जिला अस्पताल चन्दौली जिला मुख्यालय समेत बिहार प्रांत के सीमावर्ती इलाके की डेढ़ लाख आबादी को कवर करता है। मरीजों की भीड़ उमड़ती है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें